Posts

Showing posts from May, 2025

मछर भागने के लिए कौनसे पौधे इस्तेमाल करें

हमारे आस-पास कुछ विशेष तरह के पौधे पाये जाते हैं जो मच्छर-मक्खियों को भगाने में बेहद कारगर हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से पौधे हैं। 1) लैवंडर :- भीनी-भीनी खुशबू वाला लैवेंडर का पौधा दिखने में बेहद खूबसूरत लगता हैं। इसकी खुशबू से मच्छर-मक्खियाँ पास में नहीं आते हैं। इसलिए इसे घर में लगाना अच्छा होता हैं। 2) लेमनग्रास :- यह एक तरह की घास हैं, जिसे इसकी मजबूत, नींबू जैसी खुशबू के लिए जाना जाता हैं, इसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती हैं, जिससे वे दूर रहते हैं। पौधे के अलावा लेमनग्रास ऑयल भी मच्छरों को भगाने में प्रभावी हैं। 3) तुलसी :- यह एक औषधीय और पूजनीय पौधा हैं, इसे घर के आंगन में लगाने से चारों ओर का वातावरण शुद्ध रहता हैं और घर में से मच्छर-मक्खियाँ भी दूर रहते हैं। 4) गेंदा :- गेंदे के फूलों की सुगंध जितनी हमें अच्छी लगती हैं, उतनी ही मच्छरों को बुरी लगती हैं। जहां गेंदे का पौधा लगा होता हैं, वहां मच्छर-मक्खियाँ पास में नहीं आते हैं। 5) पुदीना :- पुदीने की तेज खुशबू मच्छरों को दूर भगाती हैं, वहीं पुदीने के तेल या पत्तियों को मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। 6) रोजमेरी :-...

फ़सल में रोग और रोगों से बचाओ

Image
बागवानी करते समय यह बहुत सामान्य बात है कि पौधों में कीट लग जाते हैं। यह आपकी गलती या लापरवाही के कारण नहीं होता, बल्कि अक्सर मौसम के बदलाव और परागणकर्ताओं (पोलिनेटर्स) के माध्यम से कीट एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच जाते हैं। इन पर हमेशा नियंत्रण रख पाना थोड़ा मुश्किल और कई बार नुकसानदायक भी होता है। यदि आप केवल जैविक उपायों से नियंत्रण रखना चाहें, तो यह हमेशा संभव नहीं होता। कहीं न कहीं, ये कीट आपकी नज़र से दूर अपना बसेरा बना ही लेते हैं और हरियाली आने पर प्रकट हो जाते हैं। दूसरी ओर, यदि आप रासायनिक उपायों का सहारा लेते हैं, तो कुछ हद तक सफलता मिल सकती है, पर इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं। अत्यधिक रसायन प्रयोग करने से मित्र कीट जैसे परागणकर्ता भी नष्ट हो सकते हैं, जिससे फल वाले पौधों में फल आना कठिन हो सकता है। साथ ही, लगातार रसायन प्रयोग से कीटों में सहनशीलता यानी रजिस्टेंस विकसित हो सकती है। उनकी शरीर में ऐंटीबॉडी विकसित होकर उन्हें रसायनों से बचाने लगती हैं, और वे मरते नहीं हैं। इसलिए यदि समय पर कीटों की पहचान और उपचार किया जाए, तो कई समस्याओं से बचा जा सकता ...