मछर भागने के लिए कौनसे पौधे इस्तेमाल करें

हमारे आस-पास कुछ विशेष तरह के पौधे पाये जाते हैं जो मच्छर-मक्खियों को भगाने में बेहद कारगर हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से पौधे हैं।

1) लैवंडर :- भीनी-भीनी खुशबू वाला लैवेंडर का पौधा दिखने में बेहद खूबसूरत लगता हैं। इसकी खुशबू से मच्छर-मक्खियाँ पास में नहीं आते हैं। इसलिए इसे घर में लगाना अच्छा होता हैं।

2) लेमनग्रास :- यह एक तरह की घास हैं, जिसे इसकी मजबूत, नींबू जैसी खुशबू के लिए जाना जाता हैं, इसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती हैं, जिससे वे दूर रहते हैं। पौधे के अलावा लेमनग्रास ऑयल भी मच्छरों को भगाने में प्रभावी हैं।

3) तुलसी :- यह एक औषधीय और पूजनीय पौधा हैं, इसे घर के आंगन में लगाने से चारों ओर का वातावरण शुद्ध रहता हैं और घर में से मच्छर-मक्खियाँ भी दूर रहते हैं।

4) गेंदा :- गेंदे के फूलों की सुगंध जितनी हमें अच्छी लगती हैं, उतनी ही मच्छरों को बुरी लगती हैं। जहां गेंदे का पौधा लगा होता हैं, वहां मच्छर-मक्खियाँ पास में नहीं आते हैं।

5) पुदीना :- पुदीने की तेज खुशबू मच्छरों को दूर भगाती हैं, वहीं पुदीने के तेल या पत्तियों को मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं।

6) रोजमेरी :- ये एक खूबसूरत और खुशबूदार प्लांट हैं, गर्मियों में खिलने वाले इस पौधे के तने की खुशबू से मच्छर पास नहीं आते हैं। मच्छरों से घर को सुरक्षित रखने के लिए रोजमेरी प्लांट को घर में जरूर लगाएं।

Comments

Popular posts from this blog

लाजवन्ती (छुई-मुई) आयुर्वेदिक नुस्खे

कंटोला / ककोड़ा / कंकेड़ा (खैक्सी) - Spine Gourd

शीशम पेड़ के लाभ व आयुर्वेदिक नुस्खे