E20 पेट्रोल की बिक्री शुरू, ₹60 तक हो सकती कीमत

E20 पेट्रोल की बिक्री शुरू, ₹60 तक हो सकती कीमत:पुरानी गाड़ी में डाल सकते हैं, पैसे बचेंगे लेकिन क्या इंजन पर पड़ेगा असर

देश के कुछ शहरों में E20 पेट्रोल यानी एथेनॉल मिला पेट्रोल बिकना शुरू हो चुका है। सरकार यह EBP यानी एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत कर रही है। पहले स्टेज में दस से ज्यादा शहरों में इसकी बिक्री शुरू हुई है, अगले दो साल में देशभर में E20 पेट्रोल मिलने लगेगा।

आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि क्या है E20 पेट्रोल, इससे क्या फायदा है, क्या पुरानी गाड़ियों में भी यह इस्तेमाल हो सकेगा और क्या यह पेट्रोल से सस्ता होगा। आज के हमारे एक्सपर्ट हैं विकास योगी, ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट और नरेंद्र तनेजा, एनर्जी एक्सपर्ट।

सवाल: E20 पेट्रोल क्या है?
जवाब: 
जब 80% हिस्सा पेट्रोल का और 20% हिस्सा एथेनॉल का मिलाया जाए तो इसे E20 पेट्रोल कहा जाता है। इसका इस्तेमाल पेट्रोल की ही तरह ईंधन के रूप में किया जा सकता है।

सवाल: ये EBP क्या है?
जवाब:
 EBP यानी एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम। यह सरकार का एक प्रोग्राम है जिसके तहत साल 2018 में टारगेट रखा गया था कि साल 2030 तक देश में 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग वाला पेट्रोल सभी जगह मिल सकेगा। मगर साल 2021 में सरकार ने इस टारगेट की समय सीमा पांच साल कम कर दी। अब 2025 तक सभी जगह E20 पेट्रोल उपलब्ध कराने का टारगेट सेट किया गया है।

सवाल: एथेनॉल क्या है?
जवाब:
 एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल होता है। यह स्टार्च और शुगर के फर्मन्टेशन से बनता है। इसे गन्ने के रस, मक्का, सड़े आलू, सड़ी सब्जियां, मीठा चुकंदर, ज्वार, चावल की भूसी, गेहूं की भूसी या बांस से बनाया जाता है।

सवाल: क्या फ्लेक्स फ्यूल भी इसी को कहते हैं?
जवाब:
 हां, E20 पेट्रोल को ही फ्लेक्स फ्यूल या फ्लेक्सिबल फ्यूल कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे किसी भी गाड़ी में यूज किया जा सकता है।

सवाल: क्या सभी तरह के व्हीकल में E20 पेट्रोल यूज किया जा सकता है?
जवाब: 
हां, सभी व्हीकल में E20 पेट्रोल का यूज किया जा सकता है। भारत में ज्यादातर गाड़ियों के इंजन ‌BS-4 से BS-6 स्टेज तक के हैं। इसके साथ ही इंजन बनाने वाली कंपनियों को पहले से ही E20 पेट्रोल के लिए इंजन बनाने के निर्देश दिए गए थे। सरकार का टारगेट है कि 1 अप्रैल 2023 तक सभी व्हीकल्स के इंजन E20 पेट्रोल के लिए फेवरेबल होंगे।

सवाल: क्या अब से सभी पेट्रोल पंप पर E20 पेट्रोल मिलेगा?
जवाब:
 नहीं, अभी देश के सभी पेट्रोल पंप पर E20 पेट्रोल मिलना शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ चुने गए पेट्रोल पंप पर ही E20 पेट्रोल मिलेगा।

सवाल: पूरे देश में कब तक E20 पेट्रोल मिलना शुरू हो जाएगा?
जवाब:
 साल 2025 तक देश के सभी पेट्रोल पंप पर E20 पेट्रोल मिल सकेगा। सरकार ने व्हीकल बनाने वाली कंपनियों को भी निर्देश दिए हैं कि 2025 तक सभी इंजन E20 के अनुकूल बना दिए जाएं।

सवाल: क्या E20 की कीमत नॉर्मल पेट्रोल से कम होगी?
जवाब:
 अभी पेट्रोल में केवल 10% एथेनॉल मिलाया जाता है। इस पेट्रोल पर 52% टैक्स लगता हैं। ऐसे में उम्मीद है कि E20 पेट्रोल की कीमत पहले मिल रहे पेट्रोल से कुछ कम होगी, लेकिन जो यह सोच रहे हैं कि इससे फ्यूल की कीमतों में भारी गिरावट आ जाएगी, वो गलत हैं।
वहीं जब कुछ सालों के बाद 80 से 85 % तक एथेनॉल यूज होगा तब इसकी कीमत में ठीक-ठाक गिरावट आ सकती है। इसकी कीमत 60 रुपए प्रति लीटर तक हो सकती है।
फिलहाल इस बात की गारंटी है कि E20 हो या फ्लेक्स फ्यूल का अपग्रेडेड वर्जन, इससे फेवरेबल इंजन वाले व्हीकल का माइलेज बेहतर होगा और पेट्रोल पर पैसे बचेंगे।

सवाल: क्या पुरानी गाड़ियों में भी E20 पेट्रोल डलवाया जा सकता है?
जवाब:
 पुरानी गाड़ियों में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कम माइलेज और कम पावर की आशंका रहेगी। इससे बचने के लिए पुरानी गाड़ी के इंजन में कुछ बदलाव करवा सकते हैं।

सवाल: पुरानी गाड़ियों को कैसे E20 पेट्रोल के लिए कन्वर्ट करा सकते हैं?
जवाब:
 अगर ज्यादा पुरानी गाड़ियां हैं तो उसे नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत स्क्रैप करा सकते हैं। इसके अलावा इंजन के पाइप्स और कुछ प्लास्टिक पार्ट्स बदलवा सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

सवाल: क्या E20 पेट्रोल से कुछ नुकसान भी है?
जवाब: 
हां, E20 पेट्रोल से उन गाड़ियों को नुकसान होगा जिनका इंजन पुराना है। इसकी एनर्जी डेंसिटी प्योर पेट्रोल से कम है। इसका मतलब यह है कि E20 पेट्रोल का आउटपुट कम होगा और माइलेज कम होगा। इसके अलावा एथेनॉल की वजह से इंजन के पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं। इसलिए इंजन के पाइप्स और प्लास्टिक पार्ट्स को नुकसान हो सकता है।
मगर यह नुकसान नई गाड़ियों और E20 कम्पेटिबल गाड़ियों में नहीं होगा। जितनी पुरानी गाड़ी होगी, उसमें उतना कम एथेनॉल ब्लेंड वाला पेट्रोल बेहतर रहेगा।

ऑटो एक्सपो में पहुंचीं एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल वाली कार-बाइक; इनका माइलेज भी बेहतर पढ़ें


औषधीय खेती विकास संस्थान

 🙏नमस्कार दोस्तों🙏 सभी से अनुरोध है कि इस पोस्ट को ध्यान से पड़े।
 नोट:- उपरोक्त विवरण में लागत,आय,खर्च,समय आदि सामान्य रूप से ली जाने वाली फसल के आधार पर है जो मूल रूप से प्रकृति ,पर्यावरण एवं भौगोलिक परिस्थितियो पर निर्भर है।अतः आय को अनुमानित आधार पर दर्शाया गया है। जिसमे परिवर्तन (कम ज्यादा)हो सकता हैं।

Comments